फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदरपुर में चोरी की बिजली से चल रही थी फ्लोर मिल, केस दर्ज 

Mon, 22 Apr 2019 12:10 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
गदरपुर में टीम की ओर से काटी गई 11 केवी की लाइन से जुड़ी केबल।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विद्युत विभाग की सतर्कता टीम ने फ्लोर मिल फैक्ट्री में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। टीम को केबल के जरिये 11 केवी की लाइन से फैक्ट्री का 800 केवीए ट्रांसफार्मर उर्जीकृत होते मिला। जांच में करीब 98 केवी बिजली चोरी का मामला सामने आया है। विभाग ने फैक्ट्री से बरामद केबल को सील कर मिल स्वामी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि यह तराई में अब तक की सबसे बड़ी बिजली चोरी का मामला है। 

विज्ञापन


मुखबिर ने ऊर्जा निगम को गदरपुर के प्रेमनगर में फ्लोर मिल इंडस्ट्रीज में बिजली चोरी की सूचना दी थी। विभागीय अधिकारियों ने सतर्कता दल के साथ शनिवार रात करीब 11:45 बजे फैक्ट्री में छापा मारा। वहां मिल कर्मी लतीफ मौके पर मिला। टीम को छापे के दौरान 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से पहले 11 केवी की करीब 90 मीटर केबल अवैध रूप से जुड़ी मिली।

इस केबल के जरिये करीब 98 किलोवाट की अतिरिक्त बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने अवैध रूप से डाली गई केबल को जब्त कर लिया। एसडीओ गिरीश कुमार आर्या ने बताया कि मिल स्वामी अजय कुमार पांडेय पिछले कई महीनों से रात को सीधे 11 केवी की विद्युत लाइन से अपने निजी 800 केवीए के ट्रांसफार्मर को उर्जीकृत कर बिजली चोरी कर रहा था।
विज्ञापन


गदरपुर थाने में अजय के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है।  इंडस्ट्री में करीब 70 लाख रुपये से अधिक की बिजली चोरी का अनुमान है। 

छापा मारने वाली टीम में ये रहे शामिल
रुद्रपुर/गदरपुर। टीम में अधिशासी अभियंता रुद्रपुर उमाकांत चतुर्वेदी, सतर्कता विभाग के सहायक अभियंता अंबिका यादव, पंतनगर एसडीओ सुरेंद्र सिंह, देहरादून सतर्कता विभाग पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सामंत, सिडकुल पंतनगर जेई प्रवीन कुमार, गदरपुर जेई महेंद्र सिंह, लाइनमैन दिनेश शर्मा आदि शामिल रहे। 

छापा सुनियोजित साजिश, कोर्ट की शरण लेेंगे : पांडेय 
गदरपुर। विजिलेंस टीम की निर्माणाधीन इंडस्ट्री में छापे को सुनियोजित साजिश करार देते हुए इंडस्ट्रीज के स्वामी अजय कुमार पांडेय ने न्यायालय की शरण लेने की बात कही है। कहा कि उन्होंने किसी भी प्रकार की बिजली चोरी नहीं की। 500 केवी के कनेक्शन के लिए बीते अक्तूबर में आवेदन किया था। मार्च में विभागीय कर्मियों ने स्वयं आकर केबल भी खिंचवाई थी और 15 अप्रैल को उनके मोबाइल पर जेई महेंद्र सिंह ने स्वीकृति का मैसेज भी किया था। इसके बाद मीटर लगना बाकी था लेकिन पांच दिन बाद उनकी निर्माणाधीन इंडस्ट्री पर छापा मार दिया गया जो एक साजिश है। 

बिजली चोरी में चार साल पहले पकड़ी गई थी आइस फैक्ट्री 
गदरपुर। निर्माणाधीन इंडस्ट्री में 98 केवी की बिजली चोरी के मामले ने वर्ष 2015 में पकड़ी गई 79 केवी की विद्युत चोरी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। बता दें कि 22 जून 2015 को विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने गदरपुर में एक आइस फैक्ट्री में दो कनेक्शनों सेे करीब 79 किलोवाट की विद्युत चोरी को पकड़ा था। टीम ने तब दो मीटर बॉक्स और केबल को जब्त किया था। मामले में आइस फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें