फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंतनगर से दून 1550 व दिल्ली के लिए 2799 में फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर से दून का किराया 1550 और दिल्ली का 2799 रुपये
विज्ञापन

- 27 मार्च से नियमित फ्लाइट शुरू कर रही है इंडिगो
संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। पंतनगर से देहरादून के लिए सीमित सीटों पर मात्र 1550 रुपये और दिल्ली के लिए मात्र 2799 रुपये (सभी करों सहित) हवाई किराया निर्धारित किया गया है। हवाई सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो इन मार्गों पर 27 मार्च से रोजाना नानस्टॉप फ्लाइट संचालित करने जा रही है। इंडिगो ने इस हवाई सेवा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एयरपोर्ट व शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं।
इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ योजना के तहत दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। प्राधिकरण व कंपनी के बीच बातचीत लगभग अंतिम चरण में है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो यह हवाई सेवा 27 मार्च से शुरू हो सकती है। इस फ्लाइट के शुरू होने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं कुमाऊं में पर्यटन को भी पंख लगेंगे। जल्द इसका फाइनल शेड्यूल भी आने की संभावना है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार अभी तक यह फ्लाइट अपरान्ह में दिल्ली से चलकर पंतनगर फिर देहरादून और वहां से पंतनगर होते हुए दिल्ली को लौटनी थी, लेकिन इसी समय में एयर इंडिया की दिल्ली से पंतनगर वाया देहरादून फ्लाइट होने के चलते कंपनी प्रबंधन ने इंडिगों की फ्लाइट पूर्वान्ह में संचालित करने का निर्णय लिया है। सोमवार को इंडिगो प्रबंधन पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर फ्लाइट संचालन में जरूरी कार्रवाई सहित फाइनल शेड्यूल सौंप सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट --
- इंडिगो ने दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव प्राधिकरण को दिया है, लेकिन इसका फाइनल शेड्यूल नहीं मिला है। जिसके मिलने के बाद ही अधिकृत रूप से कुछ कहा जा सकता है। सोमवार को इंडिगो का प्रबंधन पंतनगर पहुंच रहा है, जिसके बाद तस्वीर साफ होगी।
-राजीव पुनेठा, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट।
फाइल फोटो:04आरडीपी08पी - राजीव पुनेठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें