फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर विवि के विद्यार्थियों ने बनाई आराम वाली कुर्सी

Sat, 20 Jun 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय में कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के मैकेनिकल विभाग के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने फ्लेक्सिबल चेयर का निर्माण किया है। इस चेयर से असेंबली क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को थकान से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के टीम प्रमुख घनश्याम जोशी ने बताया कि यह पोर्टेबल हल्की चेयर है। इस चेयर को किसी भी स्थिति में किसी भी जगह आसानी से रखा जा सकता है। औद्योगिक क्षेत्र के कारखानों में असेंबली क्षेत्र में काम के दौरान कर्मचारियों एवं श्रमिकों की मांसपेशियों में तनाव और थकान होने लगती है। चेयर इस तनाव एवं थकान को दूर करेगी। चेयर को 6061-टी6 एल्युमीनियम एलॉय से बनाया गया है, जिसका सामर्थ्य एवं भार अधिक होने के कारण यह बहुत हल्की है।

फाइनल ईयर के विद्यार्थियों आशुतोष विजलवाण, आशीष कुमार, बबीता तिवारी, घनश्याम जोशी, निदा अंसारी, प्रेरणा चौहान, सुयश गौतम ने गाइड अनादि मिश्रा के निर्देश में इस चेयर का निर्माण किया है। विभागाध्यक्ष डा.पीएल साह ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें