फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के पांच साल बाद महिला ने जन्मा शिशु, हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव खंबारी निवासी रजनी ने पांच साल पहले नसबंदी करवाई थी। उसने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। इसकी शिकायत पर शनिवार को जांच कमेटी ने सीएचसी पहुंचकर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

आरोप है कि काशीपुर एलडी भट्ट अस्पताल की ओर से बाजपुर सीएचसी में 24 अप्रैल 2014 को नसबंदी शिविर लगा था। इसमें गांव खंबारी निवासी ओमप्रकाश की पत्नी रजनी ने नसबंदी कराई थी। रजनी ने इसी साल करीब साढ़े पांच महीने पहले एक शिशु को जन्म दिया।
ओमप्रकाश ने मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर शिकायत की। आयोग के निर्देश पर सीएमओ ने तीन सदस्य जांच कमेटी गठित की। शनिवार को जांच कमेटी की सदस्य डॉक्टर तनुजा, डॉ. नीरज सक्सेना और डॉ. गगनदीप मिश्रा ने बाजपुर सीएचसी पहुंचकर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए। टीम ने बताया कि रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि नसबंदी कराने से पहले उसके दो बेटे और एक बेटी है। उसने प्रदेश सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है। बाजपुर में पहले भी इस प्रकार का एक मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें