रुद्रपुर। जिले में मंगलवार को पांच हजार, 75 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए अपेक्षाकृत कम भीड़भाड़ रही। 18 टीकाकरण केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष उम्र तक के 856 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जबकि 45 वर्ष से 60 वर्ष आयु वर्ग के 4,219 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 4012 ने दूसरी डोज व 207 ने पहली डोज लगवाई।
इधर, मंगलवार को जिले में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 15 संक्रमित लोग स्वस्थ हो गए। कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा शून्य रहा। जिलेभर में 1,695 लोगों के सैंपलों की जांच की गई। जिले में अब कोरोना के कुल सक्रिय केसों की संख्या 33 रह गई है।