फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली के ऊपर छत डालने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सुभाष कॉलोनी में गली के ऊपर छत डालने पर क्षेत्र के लोग भड़क गए। उन्होंने पुलिस कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को सुभाष कॉलोनी निवासी ममता ठाकुर के नेतृत्व में लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि मोहल्ले में एक व्यक्ति ने मकान खरीदा है।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने गली में डूला बांधकर जाल बिछाकर छत डालकर अतिक्रमण कर लिया है। ममता ठाकुर ने बताया कि उसके परिजनों ने गली में छत डालने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि बाजार चौकी इंचार्ज को मामले की शिकायत करने पर उन्होंने उल्टा उनके पति को थप्पड़ मार दिया। उसके विरोध करने पर उसके साथ भी अभद्रता की। लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहां हरप्रसाद, रमेश, महेंद्र, पंकज, कैलाश, ज्योति, गुरुपेज सिंह, सुरजीत सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें