फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पांच स्मार्ट कक्षाओं से बदली दुर्गापुर के प्राथमिक स्कूल की तस्वीर

Wed, 15 Jul 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। रुद्रपुर के दुर्गापुर नंबर-2 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला दो मंजिला भवन शिक्षा विभाग के हैंडओवर हो गया है। करीब 65 लाख रुपये की लागत से बने भवन में पांच स्मार्ट कक्षाएं तैयार की गई हैं।
विज्ञापन


कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ऑटोमोटिव एक्सल्स लिमिटेड ने विद्यालय को आधुनिक स्वरूप दिया है। अब यह सरकारी स्कूल निजी विद्यालयों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। विद्यालय में पुराने भवन की जगह आधुनिक इमारत तैयार की गई है। इसमें पांच विशाल और हवादार कक्षाएं, कंप्यूटर लैब सह डिजिटल लाइब्रेरी, प्रधानाध्यापक कक्ष, स्टाफ रूम और स्टोर रूम बनाए गए हैं। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालयों के साथ स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है। कंप्यूटर लैब के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जाएगा। विद्यालय का नया स्वरूप देखकर बच्चों और अभिभावकों में उत्साह है।
कोट
विद्यालय अब आधुनिक और नए स्वरूप में विभाग को मिल चुका है। यह पहल जिले में शैक्षिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरेंद्र कुमार मिश्रा, सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें