फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप के लिए पांच खिलाड़ी दिल्ली रवाना

Wed, 21 May 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जाॅर्डन के अम्मान में नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप 21 से 26 मई तक आयोजित होगी। इसमें जिले के क्षितिज सिंह, हैप्पी सिंह, रूनू शर्मा, आकृति कौर और जसपुर की काजल देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने मंगलवार को खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना किया। महासचिव व कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि भारतीय जु-जित्सू टीम रात्रि में भारतीय टीम के हेड कोच व जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रेशी विनय कुमार जोशी, महासचिव सिहान अमित अरोरा, कोच अमरजीत सिंह की अगुवाई में आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से अम्मान, जॉर्डन के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता में देश से 35 खिलाड़ी जु–जित्सू खेल के ने–वाजा, जु–जित्सू फाइटिंग, कॉन्टैक्ट, डूओ–शो इवेंट्स में शामिल होंगे।
पदक विजेता व सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले 20वें एशियाड गेम्स नागोया आईची जापान व 7वें एशियन इंडोर और मार्शल आर्ट्स गेम्स रियाद, सऊदी अरब में प्रतिभाग करने और भारतीय टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां जगजीत सिंह गोल्डी, ममता जोशी, जगविंदर सिंह, अपूर्व मनोहर सिंह, मंजू शर्मा, सुरिंदर कौर, आराधना सिंह, रसिका सिद्दीकी आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें