फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Wed, 21 May 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
चंपावत स्थित मायावती आश्रम पर शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी।
विज्ञापन
सितारगंज। एसएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सोमवार को चंपावत का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबंधक बीसी भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया। विद्यार्थियों ने चंपावत स्थित चाय बागान, मायावती आश्रम, कोली झील और नानकमत्ता साहिब का भ्रमण कर प्राचीन सभ्यता के साथ ऐतिहासिक, भौगोलिक, साहसिक और सांस्कृतिक ज्ञान प्राप्त किया। चाय उत्पादन से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। प्रधानाचार्य डॉ. मनिंदर सिंह गुलाटी ने बताया कि मायावती आश्रम के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को आश्रम के ऐतिहासिक इतिहास की जानकारी दी गई। भ्रमण में उप प्रधानाचार्य टी.एस जीना, सुरेश जोशी, आशा जोशी सहित आठ शिक्षकों की टीम और 62 विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें