फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधान सहित पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : court88 MNM.jpg
विज्ञापन
जसपुर। कोर्ट के आदेश पर युवती के साथ मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वर्तमान प्रधान एवं पूर्व प्रधान पति मनोरथपुर समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम मनारेथपुर निवासी हिना ने कहा कि वह बीते माह गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पूर्व प्रधान पति सरफराज उसका भाई फिरासत, इमरान, सलीम ने उसका रास्ता रोककर उससे अभद्रता की। शोर सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि ग्राम प्रधान हिना परवीन ने भी आरोपियों की मदद करने के साथ ही उसके साथ मारपीट की। भीड़ जुटती देख आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोप है कि घटना के समय सूचना पुलिस को दी गई लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाल उमेद दानू ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वर्तमान एवं पूर्व प्रधान पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें