फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सदस्यीय कमेटी करेगी गैस रिसाव प्रकरण की जांच

विज्ञापन
डॉ. आरके सिन्हा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में सिलिंडर लीकेज से 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। खतरे की वजह बना सिलिंडर जलसंस्थान की पानी की टंकी के पास से कबाड़ी तक पहुंचने की बात कही जा रही है। मामले में कबाड़ी और सिलिंडर बेचने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। डीएम ने मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

आजाद नगर में सिलिंडर से रिसाव के मामले में पुलिस ने एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कबाड़ी बबलू ने बताया कि उसने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बनी पानी की टंकी के परिसर से दो लोगों से सिलिंडर खरीदा था। उसने बताया कि पानी की टंकी में दिहाड़ी पर काम करने वाले ट्रांजिट कैंप, शमशान घाट निवासी सुरेंद्र व उसके साथी वीरपाल ने उसे सिलिंडर बेचा था। इस पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने सुरेंद्र को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सुरेंद्र ने बताया कि टंकी परिसर में काफी दिनों से वह सिलिंडर पड़ा हुआ था जिसे उसने वीरपाल के साथ मिलकर कबाड़ी को बेच दिया था। 117 किलो वजनी सिलिंडर को 35 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 4095 रुपये का बेचा गया था। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बताया कि सिलिंडर में काफी मात्रा में गैस भरी हुई थी। पुलिस ने वीरपाल के घर में भी दबिश दी लेकिन वह फरार हो चुका था। पुलिस ने सुरेंद्र को धारा 120बी व 379 के तहत कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

किसका था सिलिंडर, उलझी पुलिस
रुद्रपुर। सिलिंडर से गैस रिसाव के मामले में पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि आखिर यह सिलिंडर किसका था। वहीं जलसंस्थान ने भी सिलिंडर की जानकारी होने से इनकार किया है। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस का कहना है कि सिलिंडर टंकी परिसर में कहां से आया इस मामले की जांच की जा रही है। संवाद
पांच सदस्यीय कमेटी में ये हैं शामिल
रुद्रपुर। डीएम युगल किशोर पंत ने सिलिंडर से गैस रिसाव के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया है। एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि एसडीएम प्रत्यूष सिंह की अध्यक्षता में जांच की जाएगी। कमेटी में सीएफओ वंश बहादुर यादव, सीओ सिटी आशीष भारद्वाज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी शामिल किए गए हैं। संवाद
गैस रिसाव पीड़ितों का हाल जाना
रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ व रुद्रपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने बृहस्पतिवार को आजाद नगर के गैस रिसाव पीड़ितों व सिरसा मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को सरकार से मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने भर्ती लोगों के उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टरों से वार्ता की। वहां प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा, अनिल शर्मा, सोनू चौहान आदि थे। संवाद
फोटो-01 आरडीपी 12 पी- गैस रिसाव पीड़ितों का हाल जानते किच्छा विधायक व रुद्रपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष।
अफसरों समेत समेत आठ डिस्चार्ज, छह लोग आईसीयू में
रुद्रपुर। आजाद नगर में जहरीली गैस रिसाव के संपर्क में आने के बाद तबीयत बिगड़ने से जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा, सीओ, सीएफओ समेत आठ लोगों को स्वस्थ होने पर बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण छह लोगों शकुंतला, रजनी, सखीरानी, सत्यवान, शिल्पी और पुष्पा को अभी भी आईसीयू वार्ड में ही रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें