फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख ठगे

Wed, 23 Aug 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने पांच लाख रुपये ठग लिये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर 8 रंपुरा निवासी प्रेम पाल पुत्र इंद्र देव का कहना है कि उसके भाई प्रमोद की मुलाकात हेमंत सिंह पुत्र सुरेश निवासी शीशगढ़ बरेली से हुई थी। उसने उसे विदेश में नौकरी दिलाने झांसा दिया और उसकी मुलाकात पानीपत निवासी सुमित चौधरी पुत्र नेफे सिंह से कराई। सुमित का काशीपुर में ब्लू वर्ल्ड ओवरसीज नाम से कार्यालय है।

दोनों ने हॉलैंड भेजकर नौकरी दिलाने की बात कही। प्रेमपाल का आरोप है कि उनके झांसे पर आकर उसने 3 जून 2016 को 4 लाख 85 हजार रूपये का चेक, 24 जून को 15 हजार और 26 जून को 20 हजार नकद सुमित को दिये। जब काफी दिन तक विदेश भेजने के लिए कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उनसे विदेश भेजने या पैसा वापस देने की बात कही। बाद में दोनों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। आरोप है कि 28 अगस्त को हेमंत और सुमित उसके घर आ गये और कहा कि पैसा वापस नहीं करेंगे। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें