फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स का पांच दिनी प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
बाजपुर महाविद्यालय में आयोजित शिविर में कैडेट्स को जानकारी देते एनसीसी प्रभारी रविंद्र मंड - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर के 1 यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड के अपर महानिदेशक मेजर जनरल केजे बाबू ने किया। उन्होंने एनसीसी कैडेटों को एकता और अनुशासन की सीख देते हुए भविष्य में कुशल नेतृत्व एवं देश प्रेम की भावना के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एडीजी बाबू ने प्रशासनिक भवन में कुलपति से शिष्टाचार भेंट के बाद एनसीसी विंग में कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कैडेट एनसीसी में होने वाली गतिविधियों के अलावा समाज में आने वाली दैवीय आपदा में भी अपना योगदान दे रहे हैं। एडीजी ने कैडेटों को सेना में भर्ती होने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने 159 कैडेटों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए। सभी कैडेट मई में होने वाली एनसीसी की परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इसमें सफल कैडेटों को बी और सी सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इसके बाद एडीजी बाबू ने कैडेटों की ओर से आयोजित एयरो मॉडलिंग शो, सैन्युलेटर फ्लाइंग, फायरिंग प्रदर्शन को देखा और उनकी प्रशंसा की। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रविंद्र गुरूंग, एनसीसी निदेशालय देहरादून के ले. कर्नल राहुल चौहान, डीन वेटरिनरी डॉ. एनएस जादौन, ग्रुप कैप्टन पंतनगर अखिलेश चौहान, कैप्टन मीना मृगेश, कैप्टन सुधीर कुमार, सुबेदार एसके मिश्रा, हरीश बिरोडिया, कुंदन सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रह।
पंतनगर जैसी घुड़सवारी की व्यवस्था कहीं नहीं
पंतनगर। एडीजी और ग्रुप कमांडर ने घोड़ा अस्तबल व घुड़सवारी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एनसीसी कैडेटों के घुड़सवारी प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कैडेटों को यहां घुड़सवारी का अधिकाधिक लाभ लेना चाहिए। घुड़सवारी के लिए पंतनगर जैसी व्यवस्था कहीं और देखने को नहीं मिलती है। यहां यूनिट के कमान अधिकारी ले. कर्नल अशोक सिंह राठौर ने एडीजी व ग्रुप कमांडर को एनसीसी कैडेटों की ओर से समय-समय पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। एडीजी ने कैडेट राजा यादव, सीनियर अंडर ऑफिसर राजकुमार यादव, गौरव जोशी, अंजलि, इशू डिमरी व विशाल को बेहतर घुड़सवारी के लिए पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें