फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
काशीपुर एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर में मार्च पास्ट करते कैडेट्स। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में 78 यूके बटालियन की ओर से कैडेटों का पांच दिनी प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश कौशिक, ले. कर्नल नंदाबल्लभ के संचालन में हल्द्वानी से आए सुबेदार किशोर थापा, नायब सुबेदार प्रेम बल्लभ, सीएचएम ललित मोहन सिंह, मंगल सिंह, लाल सिंह ने कैडेटों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। प्रशिक्षण में बीएसवी इंटर कॉलेज जसपुर, पंडित पूर्णांनंद तिवारी इंटर कॉलेज जसपुर, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज काशीपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक, राधेहरि डिग्री कालेज और किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी के 237 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। वहां पर मेजर मुनीशकांत शर्मा, मेजर स्वतंत्र कुमार मिश्रा, ले. सुनील आर्य, कैप्टन अजय कुमार चौहान, सीटीओ नरेंद्र यादव, संजय शर्मा, कौशलेश कुमार गुप्ता, नवनीत चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें