फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर में चल रहा था जुए का अड्डा, पांच गिरफ्तार; 43 हजार 270 रुपये बरामद

Sat, 22 Mar 2025 01:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

आवास विकास कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारकर जुआ खेलते पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ताश की दो गड्डियां, 100 क्वॉइन, 43 हजार 270 रुपये व एक डायरी बरामद की है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारकर जुआ खेलते पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ताश की दो गड्डियां, 100 क्वॉइन, 43 हजार 270 रुपये व एक डायरी बरामद की है।

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र के प्रताप नगर स्थित दीपक कुमार के मकान को किराये पर लेकर नितिन कुमार जुआ का अड्डा चला रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मकान में छापा मारा। पुलिस ने मौके पर पांच लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथों दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राकेश निवासी जसपुर खुर्द, राजेश कुमार निवासी सुभाषनगर, अमरीक सिंह निवासी मिस्सरवाला थाना कुंडा, शोभित अग्रवाल निवासी निकट स्टेडियम और नितिन कुमार निवासी आवास विकास बताया। मुख्य आरोपी नितिन कुमार ने बताया कि उसने यह मकान किराये पर लिया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों का जुआ अधिनियम के तहत चालान किया गया है।

क्वॉइन के माध्यम से खेला जाता था जुआ

विज्ञापन

जुआ अड्डा के मुख्य आरोपी नितिन कुमार ने पुलिस को बताया उसने यह मकान दस हजार रुपये किराये पर लिया था। यहां पर जुआ खेलने के लिए क्वॉइन उपलब्ध कराए जाते हैं। जुआ खेलने वाला 200 रुपये प्रति क्वॉइन के हिसाब से खरीदता है जिसका भुगतान कैश और ऑनलाइन दोनों तरीके से लिया जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन का हिसाब-किताब एक कापी में रखा जाता है।

वर्षों से चल रहा था जुआ का अड्डा
आवास विकास के लोगों का कहना है कि जुआ का अड्डा कई वर्षों से चल रहा था। वह लोग इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत भी कर चुके हैं। इस बार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की और जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें