फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छापे की कार्रवाई के बाद टाल में संदिग्ध हालात में लगी आग, खैर के 80 गिल्टे जब्त

Sat, 22 Mar 2025 01:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

जंगलात और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक टाल पर छापा मारा। इस दौरान मौके से खैर के 80 गिल्टे और 60 क्विंटल जलौनी लकड़ी जब्त की गई। मौका पाकर टाल पर मौजूद एक व्यक्ति भाग गया। कार्रवाई के कुछ समय बाद टाल में संदिग्ध हालात में आग लग गई।
विज्ञापन
खैर के गिल्टे जब्त किए गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बाजपुर में जंगलात और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक टाल पर छापा मारा। इस दौरान मौके से खैर के 80 गिल्टे और 60 क्विंटल जलौनी लकड़ी जब्त की गई। मौका पाकर टाल पर मौजूद एक व्यक्ति भाग गया। कार्रवाई के कुछ समय बाद टाल में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे काफी नुकसान हुआ है।

 

मुखबिर की सूचना पर बरहैनी के डिप्टी रेंजर गोपाल कृष्ण कपिल जंगलात और बरहैनी पुलिस की संयुक्त टीम के साथ शुक्रवार को हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना में एक टाल पर छापा मारा। डिप्टी रेंजर कपिल ने बताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति मौके पर मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम गामा बताते हुए खुद को वार्ड 13 बाजपुर का निवासी बताया। उस व्यक्ति ने बताया कि टाल का संचालक मौके पर नहीं है। वह टाल पर काम करता है। उसने लकड़ी और खैर के गिल्टों के वैध दस्तावेज नहीं दिखाए। कुछ देर बाद मौका पाकर वह भाग गया।

मौके से खैर के 80 गिल्टे और 60 क्विंटल जलौनी लकड़ी बरामद हुई। जब्त किए गए खैर के गिल्टों और जलौनी लकड़ी को बरहैनी पौधशाला परिसर में रखा गया है। टीम में गोपाल कृष्ण कपिल, सुरेश सिंह, शंकर सिंह, मदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, विनोद चंद शामिल रहे।

 

छापे की कार्रवाई के बाद संदिग्ध हालात में लकड़ी की टाल में आग लग गई। इससे टाल में रखी लकड़ी, बाइक, सिलिंडर, चारपाई सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने से टाल में भारी नुकसान हुआ है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका। आग की घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें