खटीमा। परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग के लिए छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार को ज्ञापन सौँपा। उन्होंने कहा कि अभी परीक्षा के लिए उनका पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका है। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने कहा कि स्नातक प्रथम और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम अभी पूरा नहीं हुआ है जबकि परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। कहा कि दिसंबर तक कॉलेज में प्रवेश हुए हैं ऐसे में विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम अभी अधूरा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया जाए।
वहां पर सचिव हिमांशु पासवान, उपाध्यक्ष घनश्याम राणा, उप सचिव खुशी नेगी, धीरज कन्याल, रिया चंद, पवन राजपूत, अंजली, किरन रौतेला, हेमंत, आकाश, पवन आदि थे।
कुरुक्षेत्र। अर्धनग्न होकर हाथों में बेड़िया डालकर प्रदर्शन करते पीजीआई रोहतक के कर्मचारी। संवा
कुरुक्षेत्र। अर्धनग्न होकर हाथों में बेड़िया डालकर प्रदर्शन करते पीजीआई रोहतक के कर्मचारी। संवा