रुद्रपुर। जीजीआईसी पंतनगर फूलबाग सेंटर पर एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी पुष्पा रावत ने बताया कि शिविर में स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, श्रमदान व सामाजिक सेवाओं के लिए बच्चों को पुरस्कार दिए गए। यहां दिनेश पांडे, इंदू पांडे, पीटीए अध्यक्ष विमला मौजूद रहीं।