फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर से देहरादून के लिए पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

Sun, 06 Jan 2019 12:36 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
फ्लाइट से उतरते यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उड़ान योजना के तहत शनिवार को मौसम साफ रहने पर एयर इंडिया का 72 सीटर विमान दिल्ली से यात्रियों को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद विमान से 39 यात्री देहरादून के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


शाम को विमान से 38 यात्री देहरादून से पंतनगर आए। इधर, पंतनगर के एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि एक फरवरी से फ्लाइट रोजाना संचालित की जाएगी। दरअसल उड़ान सेवा की शुरुआत शुक्रवार को पंतनगर एयरपोर्ट से होनी थी लेकिन घने कोहरे की वजह से विमान पंतनगर की बजाय जौलीग्रांट पर ही रुका रहा।

वहां से सीएम त्रिवेंद्र रावत ने हवाई सेवा की शुरुआत की थी। इधर, पंतनगर में हवाई सेवा की शुरुआत करने आए अतिथियों के साथ ही यात्रियों को भी मायूसी हाथ लगी थी। शनिवार को मौसम साफ रहने से दिल्ली से विमान यात्रियों को लेकर दोपहर 1:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचा था।
विज्ञापन


इसके बाद विमान 1:40 बजे यात्रियों को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। दोपहर को विमान निर्धारित समय से 10 मिनट पहले 3:45 बजे देहरादून से यात्रियों को लेकर पंतनगर पहुंचा। हवाई यात्रा करने वालों में अधिकांश यात्री विद्यार्थी और कर्मचारी थे।

यात्रियों ने सुझाव दिया कि देहरादून, पंतनगर के बीच फ्लाइट रोजाना चलना चाहिए। पंतनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की नाइट लैंडिंग व्यवस्था भी होनी चाहिए। एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने फूल भेंट कर यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पहली फरवरी से फ्लाइट रोजाना चलेगी।

हालांकि जनवरी में यह फ्लाइट सप्ताह में पूर्व के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चार ही दिन चलेगी। उन्होंने बताया कि पंतनगर और जौलीग्रांट के बीच किराया स्लैब के अनुसार 1160, 1590, 1800, 2100 और 2500 रुपये से निर्धारित किया गया है। पंतनगर और दिल्ली के बीच किराया ढाई हजार से सात हजार रुपये तक है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें