फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पुरानी रंजिश के चलते घर पर बोला हमला, फायरिंग; पुलिस ने आठ नामजद समेत अज्ञात लोगों पर किया केस

Tue, 17 Sep 2024 06:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एक महिला ने लगभग 20-25 लोगों पर उसके पति को जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर हमला करने व तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

काशीपुर में एक महिला ने लगभग 20-25 लोगों पर उसके पति को जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर हमला करने व तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी जोगेंद्र कौर पत्नी गोपाल सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया उसके ससुर कश्मीर सिंह ने गांव में पानी की परेशानी को देखते हुए टंकी निर्माण के लिए अपनी कुछ भूमि नलकूप विभाग को दान में दी है। विभाग की ओर से टंकी का निर्माण कार्य ठेकेदार तस्लीम व नवेद की देखरेख में चल रहा है। बताया नवेद ने परिवार की आराजी के पास पाड़ बांध दी थी जिससे फसल को नुकसान हो रहा था। उसके पति गोपाल सिंह के कहने पर नवेद ने वहां से पाड़ हटा दी थी। बताया गांव के ही बलवीर सिंह व उसका बेटा विक्रम सिंह उर्फ विक्की उसके परिवार से इसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं।

आरोप है कि बीती 15 सितंबर की दोपहर लगभग एक बजे पिता-पुत्र उसके घर आ धमके और गाली देते हुए उसके पति गोपाल सिंह को जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान उसके पति टंकी पर गए हुए थे। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। तब विक्रम सिंह ने फोन करके गुरप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, इंदर, गुरप्रीत, तीरथ, प्रीत व 25-30 लोग निवासी गांधीनगर खत्ता को मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन


जोगेंद्र कौर ने बताया कि तब उसके परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले हमलावर जान से मारने की धमकी देकर और तमंचे से फायर करते हुए भाग गए। बताया सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कहा उसे व उसके परिवार को इन लोगों से जान-माल का खतरा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवीर सिंह, विक्रम सिंह, गुरप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, इंदर, गुरप्रीत, तीरथ व प्रीत समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें