फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन की चपेट में आकर कंटेनर में धधकी आग

Tue, 20 Jun 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
बिलासपुर रोड पर आग से जलता कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


रामपुर रोड पर बिलासपुर क्षेत्र में हाइवे पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हाइवे से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक 16 टायरा कंटेनर में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दो दमकल के वाहनों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त चालक कंटेनर में नहीं था। आग से ट्राला के 14 टायर राख हो गये।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर हरियाणा निवासी चालक कंटेनर (एचआर 55वी-5220) लेकर रुद्रपुर से यूपी की ओर लेकर जा रहा था। रामपुर रोड पर बिलासपुर क्षेत्र में रेलवे फाटक से आगे हाइवे किनारे कंटेनर खड़ा कर वह किसी काम से चला गया। कुछ देर में आसपास के लोगों ने कंटेनर में आग लगते देख इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर बिलासपुर और रुद्रपुर से दो दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आग ने रूप ले लिया और पहियों को भी चपेट में ले लिया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल के वाहनों ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि कंटेनर हाइवे के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था, जिससे उसमें आग लग गई। कंटेनर पूरी तरह से खाली होने के कारण किसी तरह के सामान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कंटेनर के 16 में से 14 टायर आग की भेंट चढ़ गए। कंटेनर किसका था इस बात की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें