बाजपुर। गांव विक्रमपुर स्थित दस एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। पीड़ित किसान ने लोगों के साथ कोतवाल का घेराव कर तहरीर देते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गांव रानीनगर फौजी कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह ने तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल की शाम पांच बजे उनके गांव विक्रमपुर स्थित दस एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल में एक व्यक्ति ने आग लगा दी जिससे वह जलकर राख हो गया।
आरोप है कि विपक्षी ने पहले उन्हें धमकी दी थी कि उनकी बात नहीं मानने पर वह उसकी गेहूं फसल को जलाकर राख कर देंगे। मंगलवार को पीड़ित के साथ किसान एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल नरेश चौहान का घेराव कर तहरीर सौंपी और आरोपी के खलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
वहां भाकियू नेता विक्की रंधावा, हरप्रीत सिंह निज्जर, गुरप्रीत सिंह ढिल्लन, हरदेव चहल, विक्रम, प्रभशरण, हरपाल, शीतल, राजवीर चीमा, विरेंद्र सिंह आदि थे।