फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बहन की शादी के नाम पर आठ लाख ठगे, अभियुक्त पुलिस के हवाले

Wed, 22 Apr 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बहन की शादी कराने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में किसान ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव रसोईयापुर निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि 2022 में खटीमा के गांव नौगवां नाथ का अमरजीत सिंह राणा उसके पास आया और बहन की शादी का हवाला देकर 2.50 लाख रुपये उधार लिए। उसने कृषि कार्य अथवा मेहनत-मजदूरी कर पैसे लौटाने की बात कही थी और एक इकरारनामा भी तैयार हुआ था।
आरोप लगाया कि रुपये लेने के बाद आरोपी कभी वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। आरोपी ने कई लोगों से धोखाधड़ी की है। उसने रसोईयापुर निवासी हरजीत सिंह से दो लाख, मलपुरी के जस्सा सिंह से 45 हजार और खटीमा के दीपक रैना से तीन लाख रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात उसे किसी ने सूचना दी कि फिर किसी को ठगने के लिए आरोपी अमरिया चौराहे पर किसी दुकानदार के पास आया है जिसके बाद पीड़ित ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और कोतवाली पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें