खटीमा। टोल प्लाजा के पास सोमवार को अचानक आग लग गई। तेजी से आसपास फैल रही आग को अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बुझाया। अग्निशमन कार्यालय में टोल प्लाजा के पास स्थित कूड़े के ढेर में आग लगाए जाने की सूचना मिली। इस पर अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे। कूड़े में लगी आग तेजी से फैल रही थी। आग का धुआं आसपास की दुकानों में जाने से दुकानदारों को असुविधा हो रही थी। अग्निशमन कर्मियों के आग बुझाने से दुकानदारों को राहत मिली। टीम में अग्निशमन अधिकारी सुभाष जोशी, राजेंद्र सिंह मल्ल, सुंदर सिंह, सीमा गहरवाल, निकिता मेहता, ज्योति बिष्ट, चंद्रकला आर्या, मनोज कुमार आदि थे।
लालपुर की पार्किंग में लगी आग
किच्छा। लालपुर में स्थित भारत पार्किंग में स्थित झाड़ियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर यूनिट ने आग पर काबू पाया और आग को ट्रकों तक पहुंचने से रोक दिया। आग लगने से वहां अफरातफरी मची रही। फायर टीम ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होने पर 112 पर अतिशीघ्र सूचना देने की अपील की। संवाद