फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को योजनाओं से जोड़कर मुख्यधारा में लाएं : कर्णवाल

Tue, 20 May 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने प्रधानमंत्री जनमन व प्रधानमंत्री धरती आभा योजना की समीक्षा की। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में कर्णवाल ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। एससी-एसटी के पंजीकृत वादों पर कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस और जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए। जिला सेवायोजन अधिकारी को शिविर लगाकर युवाओं को रोजगार दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कर्णवाल ने बताया कि प्रदेश के 95 ब्लाॅक व 105 नगर निकायों में विभागीय योजनाओं का लाभ देने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। पात्रों को पेंशन, छात्रवृत्ति और जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल और नल में जल पहुंचाएं और पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराएं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयी बच्चों के स्वास्थ्य जांच कराने और कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने व आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक से पहले उपाध्यक्ष ने आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में स्पीच थैरेपी और फिजियो थैरेपी कक्ष का शुभारंभ किया। बैठक में किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, हज कमेटी के अध्यक्ष अतीक अहमद ने भी सरकार की योजनाओं से शत-प्रतिशत पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध ने किया। वहां पर प्रदेश महामंत्री अल्संख्यक मोर्चा अनीस गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज खान, जिला अध्यक्ष जुल्फकार अली, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, सीईओ केएस रावत, सीएचओ प्रभाकर सिंह, सीओ आरडी मठपाल, सीवीओ डॉ. आशुतोष जोशी, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें