फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर गोदाम में आग से लाखों का सामान जलकर खाक

विज्ञापन
काशीपुर में गोदाम में लगी आग को बुझाती फायर बिग्रेड के वाहन। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम मिस्सरवाला स्थित एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग से लाखों का सामान जल गया। लपटें उठती देख कॉलोनी वासियों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। इस पर काशीपुर और जसपुर से फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्राम मिस्सरवाला कॉलोनी में दिव्या मार्केट निवासी मो. सलीम का शालीमार फर्नीचर नाम से गोदाम है। इसमें काफी संख्या में बेड, सोफे, डायनिंग टेबल, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सियां, प्लाईबोर्ड और कीमती लकड़ियां भरी थीं। रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में फायर कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जसपुर फायर अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि आग से कितना नुकसान हुआ है। इसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें