बाजपुर में आग से जला घरेलू सामान।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। एक घर में अचानक आग लगने से करीब 15 हजार रुपये सहित अन्य सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। खबर मिलते ही आसपास के लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। घटना के समय गृह स्वामी परिवार के साथ बाग में काम करने गया था।
बुधवार को नगर के मोहल्ला भौनाइस्लामनगर लोनिवि कॉलोनी निवासी राजेश के घर में अचानक आग लग गई। आग से घर के अंदर रखी करीब 15 हजार की नकदी, पंखा, टीबी आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे सभासद जगतजीत सिंह ने लोगों को साथ लेकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। सभासद ने तहसीलदार से पीड़ित को आर्थिक सहायता देने मांग की है। सभासद ने बताया कि आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।