फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान स्वाहा

Sat, 10 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
आवास विकास में किराना की दुकान में आग से जला सामान।
विज्ञापन

विज्ञापन
शार्ट सर्किट से बृहस्पतिवार देर रात आवास विकास स्थित किराने की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


 आवास विकास निवासी गुरदीप सिंह की वार्ड नंबर 20 में जोजो किराना स्टोर के नाम से परचून की दुकान है। बृहस्पतिवार देर शाम गुरदीप सिंह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। शुक्रवार रात करीब दो बजे सिडकुल में काम खत्म कर लौट रहे कुछ श्रमिकों ने गुरदीप की दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद गुरदीप दुकान पर पहुंच गए। तब तक आग दुकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई थी। आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। इस पर विभाग के एफएसओ हरीश गिरी दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी गुरदीप के अनुसार आग से दुकान में रखा करीब पांच लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। ब्यूरो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें