फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर में फसल कटाई के बीच फायर ब्रिगेड की तैनाती, किसानों को राहत

Mon, 06 Apr 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। गेहूं की फसल की कटाई शुरू होते ही प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाते हुए अग्निशमन विभाग का एक फायर ब्रिगेड वाहन कोतवाली गदरपुर परिसर में तैनात कर दिया है। हर वर्ष कटाई के दौरान आग लगने की घटनाओं से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था जिससे उनकी फसल जल कर नष्अ हो जाती थी।
विज्ञापन

ग्राम मोतियापुरा में अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई है। शासन से बजट के अभाव में कई वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय किसानों में लंबे समय से इस बात को लेकर नाराजगी थी कि गदरपुर क्षेत्र में स्थायी अग्निशमन केंद्र की स्थापना नहीं की गई है। आग की घटनाओं के समय फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण नुकसान और बढ़ जाता था।
ऐसे में इस बार फायर ब्रिगेड वाहन की तैनाती से किसानों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि उनका कहना है कि स्थायी समाधान के लिए गदरपुर में अग्निशमन केंद्र की स्थापना जरूरी है। फिलहाल एहतियातन ऊर्जा निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति में कटौती की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


गेहूं की फसल को बचाने के लिए की जा रही विद्युत कटौती
काशीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में पकी गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए ऊर्जा निगम विद्युत कटौती कर रहा है। गर्मी बढ़ने से शॉर्ट सर्किट का का खतरा बढ़ गया है। तेज हवा चलने से शॉर्ट सर्किट होने और चिंगारी निकलने से आग लगने का खतरा रहता है जिससे कई बार गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचता है। इस बार ऊर्जा निगम पहले से ही सावधानी बरत रहा है। ऊर्जा निगम के एसडीओ (ग्रामीण) पंकज कुमार ने बताया कि फसल कटने के बाद आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। हालांकि, सुबह से शाम तक की कटौती से अन्य उपभोक्ता परेशान हैं और प्रतापपुर क्षेत्र के धीरेंद्र कोठारी ने अन्य उपभोक्ताओं का भी ध्यान रखने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें