फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड: डिस्पोजेबल बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का माल हुआ राख

Thu, 16 Nov 2023 11:21 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में कागज के डिस्पोजेबल बनाने की एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के भूरारानी में कागज के डिस्पोजेबल बनाने की एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।   आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सिटी वन काॅलोनी निवासी गुरमुख सिंह ने भूरारानी मटकोटा रोड पर एक भवन की पहली मंजिल को किराये पर लेकर डायमंड पैकेजिंग नाम से डिस्पोजल बनाने की फैक्टरी लगाई थी। बुधवार सुबह आठ बजे संयुक्त किसान मजदूर संगठन के मीडिया प्रभारी ओंकार सिंह वहां से गुजरे तो फैक्टरी से धुआं निकलता दिखा। 

उन्हाेंने चौकीदार के साथ ही दमकल को इसकी सूचना दी लेकिन फैक्टरी में रखे डिस्पोजल से आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने लोगों की मदद से आग से कुछ सामान बचाकर बाहर निकाल दिया। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के काबू होने से इसी भवन के निचले तल में स्थित जूते की फैक्टरी तक आग नहीं पहुंच सकी। 
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक गुरमुख सिंह ने बताया कि आग में मशीन और सामान जलने से 30 से 35 लाख का नुकसान हुआ है। 

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फैक्टरी मालिक की ओर से रिकार्ड प्रस्तुत करने के बाद ही नुकसान की जानकारी हो सकेगी। - ईशान कटारिया, मुख्य अग्निशमन अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें