फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान की रसोई में आग लगी, लाखो की क्षति

विज्ञापन
ाशीपुर के मुख्य बाजार में आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। मुख्य बाजार स्थित मिठाई की दुकान की रसोई में अचानक आग लगने से खलबली मच गई। इस हादसे में दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। किसी तरह रसोई मे रखे गैस सिलिंडर बाहर निकाले गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम गेट के सामने स्थित एक मिठाई की दुुकान के दोमंजिले पर रसोई है। रसोई से सटा गोदाम है। इसमें कारीगर मिठाइयां बनाते है। वहां मिठाई बनाने के लिए इस्तेमाल में आने वाली खाद्य सामग्री और गैस सिलिंडर रखे रहते हैं।
शुक्रवार की शाम लगभग पौने पांच बजे रसोई में अचानक आग लग गई। वहां से आग की लपटे उठने देख बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पार्षद राजकुमार सेठी ने आसपास के दुकानदारों की मदद से किसी तरह रसोई के अंदर रखे 5-6 गैस सिलिंडर बाहर निकाले। समय से सिलिंडर हटाए जाने से बड़ा हादसा रोका गया। सूचना पर करीब आधा घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में अलमारियां, तख्त, फर्नीचर, मिठाइयां, चीनी, मैदा, बारदाना जल गया। आग की तपिश से दुकान की दीवारों में भी दरारें आ गईं। दुकान स्वामी खैराती लाल ने बताया कि आग में लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। बाजार के व्यापारियों का कहना है कि दमकल वाहन बाजपुर रोड स्थित सर्विस सेंटर पर खड़ी रहती हैं। आरओबी के कार्य के चलते गाड़ियों को वहां से आने में समय लगता है। ऐसे में एक गाड़ी को एएसपी कार्यालय के सामने खड़ा किया जाए ताकि शहर में होने वाली आग की घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें