फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान में धधकी आग, ढ़ाई लाख का नुकसान

विज्ञापन
रुद्रपुर के पांच मंदिर के पास आग से जला दुकान का सामान। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। गोल मार्केट में पांच मंदिर के पास एक किराना की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग धधक गई। इससे कारोबारी को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रमेश कुमार अग्रवाल की घर के नीचे ही कनौडिया ब्रदर्स के नाम से किराना की दुकान है। दुकान के ऊपर दोमंजिले पर उनका परिवार रहता है। शनिवार की देर शाम रोजाना की तरह दुकान बंद कर रमेश ऊपर घर में चले गए। देर रात सोने से पहले वह नीचे दुकान के ताले चेक करने के लिए थे। इसी बीच दुकान के अंदर से धुआं आता देख उनकी होश उड़ गए। उन्होंने ताला खोलकर देखा तो आग धधक रही थी। इसकी सूचना उन्होंने दमकल विभाग के साथ ही आसपास के लोगों को दी। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर दमकल विभाग के पहुंचने से पहले आग बुझा दी। कारोबारी रमेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आग से गल्ले में रखे तीन हजार रुपये की नकदी के साथ कुल ढाई लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें