फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कंटेनर में भरे गत्ते में लगी आग

Wed, 04 Jun 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड स्थित पीएसबी पेपर मिल के सामने गत्ते से भरे खड़े कंटेनर में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

बरेली निवासी चालक सतीश निवासी सोमवार रात लखनऊ (यूपी) से कंटेनर में गत्ता लेकर बाजपुर की मिल में आया था। वह मिल के सामने सड़क किनारे कंटेनर को खड़ा करके सो गया। मंगलवार सुबह उठने पर कंटेनर में भरे गत्ते से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पर एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी मशीन से कंटेनर से गत्ता बाहर निकाला। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। संवाद

फोटो....02पी... बाजपुर में गत्ते से भरे कंटेनर में लगी आग बुझाते फायर कर्मी। संवाद
...............
नमकीन के गोदाम और मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में लगी आग

बाजपुर/केलाखेड़ा। तहसील क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो आगजनी की घटनाएं हो गईं। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

हाईवे स्थित महेशपुरा गांव में मंगलवार सुबह भगवान दास चंद्रा अपने गोदाम में साप्ताहिक बाजार में बेचने के लिए पापड़ी, नमकीन, चने आदि तैयार कर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। गांव निवासी शक्ति कश्यप की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। लेकिन तब तक गोदान में रखे आठ कनस्तर रिफाइंड तेल, बेसन के 25 कट्टे, चने के 15 कट्टे, परमल के 60 कट्टे, पापड़ी के तीन कट्टे, और दस क्विंटल गेहूं सहित करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आबादी के बीच आग लगने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। आग की सूचना पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। इधर, केलाखेड़ा में सोमवार देर रात फिदानगर मोड़ स्थित ओम सांई मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। दुकानदार नवनीत ने बताया कि दुकान के अंदर रखे पुराने मोबाइल और मशीन आदि जलकर राख हो गए। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें