फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: परिवहन विभाग ने 14 वाहन डीलरों को थमाए नोटिस

Wed, 04 Jun 2025 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने रजिस्ट्रेशन न कराने वाले 14 पुराने वाहनों के डीलरों को नोटिस थमाए हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 15 दिन का समय दिया है। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में पुराने वाहनों के डीलरों की पड़ताल की। इस दौरान पुराने वाहनों की बिक्री करने वाले 18 प्रतिष्ठान मिले। इनमें से चार को पूर्व में ही परिवहन विभाग नोटिस दे चुका था। शेष 14 को मौके पर नोटिस दिए गए। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए पुराने वाहनों के डीलरों को 15 दिन का समय दिया गया है। रजिस्ट्रेशन न कराने पर डीलरों के पास मौजूद वाहनों को काली सूची में डाल दिया जाएगा। इनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें