फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किशोरी से छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 09 Aug 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वार्ड-छह निवासी आरिस ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। आरोप लगाया कि किशोरी के बालिग होने पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके पति को ट्रक से कुचलने की धमकी दी जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
प्रभारी सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने बताया कि नाबालिग के बयान, घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें