पंतनगर एयरपोर्ट से बाहर निकलते मल्लिकार्जुन खरगे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसीपंतनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार पूर्वाह्न 11:20 बजे चार्टर विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। खरगे ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और इसके बाद कार से हल्द्वानी में जनसभा के लिए रवाना हो गए।
खरगे के आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर सांसद कुमारी शैलजा, गुरदीप सिंह, काजी निजामुद्दीन, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष ममता रानी समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
फोटो:08 आरडीपी 14 पी-पंतनगर एयरपोर्ट से बाहर निकलते मल्लिकार्जुन खरगे। संवाद