फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो किशोर पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 12 Apr 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 12 साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोतवाली पुलिस ने किशोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। किशोरों पर आरोप है कि उन्होंने बालिका को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे एक दंपती ने आरोप लगाया था कि वह रुद्रपुर में किराये पर रहते हैं। बीते बुधवार रात करीब 11 बजे उसकी नौ वर्षीय पुत्री बाथरूम गई थी। आरोप है कि उसी मकान में किराये पर रहने वाले परिवार का किशोर और उसके दोस्त ने पुत्री को कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुत्री परेशान रहने लगी और जब उन्होंने उससे पूछा तो उसने आपबीती बताई। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल करवाने के बाद दोनों किशोरों पर पॉक्सो और छेड़छाड़ की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें