फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जमीन के विवाद में हमला करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 25 Jan 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जमीन की मेड़ के विवाद में हमला करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम रायपुर (दिनेशपुर) तहसील रुद्रपुर निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र मलकीत सिंह ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि उसके चाचा गुरदेव सिंह का परमजीत सिंह निवासी बिन्दुखेड़ा (रुद्रपुर) के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। उसके चाचा की जमीन की मेड़ परमजीत सिंह ने काट दी थी। बीते 26 नवंबर को परमजीत सिंह का बेटा हरेंद्र सिंह उर्फ हनी तमंचा, जसमेर सिंह डंडा और उनका साथी अमनदीप सिंह भी तमंचा लेकर पहुंचा था। आरोप है कि उन्होंने वहां रखी ईंटें फेंक दी। विरोध करने पर सभी ने हमला कर दिया। हरेंद्र सिंह उर्फ हनी और अमनदीप सिंह ने कई हवाई फायर किए। इसके बाद दोनों ने तमंचे की बट से वार किए जिसमें वह और उसकी चाची सुरेंद्र कौर घायल हो गई। चाचा को गुम चोटें आईं। बताया कि घटना की लिखित शिकायत 27 नवंबर को रुद्रपुर थाने में दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एक दिसंबर को एसएसपी को पंजीकृत डाक से शिकायत भेजी गई फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें