फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जयपुर में उत्तराखंड ने स्वर्ण समेत 23 पदक झटके

Sun, 25 Jan 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में काशीपुर समेत प्रदेश के खिलाड़ियों ने दस स्वर्ण समेत 23 पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

18 से 23 जनवरी तक जयपुर स्टेडियम में द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 का आयोजन किया गया। इसमें ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़ से 88 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एसोसिएशन के सदस्य प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में प्रतीक बिष्ट ने कांस्य, अंशिका बिष्ट ने स्वर्ण, साक्षी रयाल ने कांस्य, दिव्यांशी ने कांस्य पदक जीता।
कैडेट वर्ग में मयंक सिंह गैरा ने कांस्य, अनमोल ने कांस्य, राहुल ने रजत, प्रांजल बिष्ट ने रजत ने पदक जीते। जूनियर वर्ग में जयंत ने स्वर्ण, दिनेश कुमार टम्टा ने कांस्य, आयुष्मान शर्मा ने रजत, आस्था जोशी ने रजत, यशिका तिवारी ने स्वर्ण, सीनियर वर्ग में मानवी रावत ने कांस्य, प्रियांशी बोहरा ने स्वर्ण, मानसी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

7-8 आयु वर्ग में रुद्र प्रताप सिंह, अनंत विजय दीक्षित, ग्रेसी, मनस्वी वर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। आदित्य खर्कवाल ने रजत, हितांश उपाध्याय ने स्वर्ण पदक जीता। 9-10 आयु वर्ग में प्रियांशी पुरोहित ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
टीम के साथ कोच कमल बिष्ट, किशोर कुमार, लतिका भंडारी, मयंक दीक्षित, काजल कांडपाल, उमर सिद्दीकी शामिल रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महासचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण, कोच नीरज कुमार, आनंद सिंह बोहरा, महेंद्र सिंह, दयाल सिंह फर्स्वाण आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें