फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: यूट्यूबर ज्योति अधिकारी के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज

Fri, 09 Jan 2026 05:23 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति अधिकारी के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में यूट्यूबर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हल्द्वानी के मुखानी थाने के बाद अब रुद्रपुर कोतवाली में ज्योति के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है। 

विज्ञापन


किच्छा रोड बिगवाड़ा निवासी ममता त्रिपाठी ने पुलिस को बताया है कि वह राज्य की स्थानीय संस्कृति और भगवान और देवी देवताओं पर आस्था रखती है। सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहे विभिन्न वीडियो के माध्यम से जानकारी में आया कि ज्योति अधिकारी निवासी हरिपुर लालमणी, किशनपुर घुडदौडा हल्द्वानी ने पब्लिक प्लेस पर एक दराती को लहराते हुए राज्य की महिलाओं, संस्कृति और देवी देवताओं पर बेहद अपमानजनक टिप्पणी और भद्दी भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।

ज्योति अधिकारी की ओर से वीडियो में कहा जा रहा है कि कुमाऊं की महिलाओं में धार नहीं है, क्योंकि अब औरतें कौथिकों में नाच रही हैं। जैसा हमारा फर्जी देवता हो गया है इनके अन्दर आने वाला, वैसे ही वह भी फर्जी औरतें फर्जी हो गई हैं। खुलेआम पब्लिक प्लेस में दराती लहराते हुए अपने इस कथन और कृत्य से प्राचीन भगवान, देवी देवताओं का घोर अपमान किया है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि ज्योति पर प्राथमिकी कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें