फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत दांत उखाड़ने वाले डाक्टर पर ठोका जुर्माना

Fri, 29 Dec 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज का गलत दांत उखाड़ने के मामले में उपभोक्ता फोरम ने मरीज की शिकायत पर डॉक्टर पर 40 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। उपभोक्ता फोरम के आदेश पर गलती करने वाले डाक्टर को एक माह के भीतर मरीज को जुर्माने की राशि का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


 रुद्रपुर के पूर्व डीडीओ आरसी तिवारी ने अपनी पुत्री गुंजन के दांत में तकलीफ होने पर शहर के दंत चिकित्सक डॉ. चेतन चंद्रा से परामर्श लिया। जिस पर डाक्टर ने तिवारी को गुंजन का दांत निकलवाने की सलाह दी। तिवारी के अनुसार डाक्टर चंद्रा ने गुंजन के दाएं दांत को उखाड़ दिया जबकि दिक्क्त बाएं में थी। बाद में तिवारी ने शहर के ही एक दूूसरे दंत चिकित्सक से गुंजन का उपचार कराया। इसके साथ ही तिवारी ने मामले की शिकायत उपभोक्ता फोरम रुद्रपुर में भी की।

मामले में सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता फोरम ने डॉ. चेतन चंद्रा को इलाज में लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए 40 हजार रुपये अर्थदंड पीड़ित को देने का फैसला सुनाया है। फोरम के आदेेशानुसार डाक्टर को एक माह के भीतर पीड़ित को जुर्माने का भुगतान करना होगा। फोरम के अध्यक्ष रामदत्त पालीवाल, सदस्य सबाहत हुसैन खान और नरेश कुमारी छाबड़ा की बैंच ने यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें