फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने वन गुर्जर के परिजनों को सौंपा आर्थिक सहायता राशि का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सात दिन पहले हाथी के हमले में हुई वन गुर्जर गुलाम नवी की मौत पर उसके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मृतक परिवार को एक लाख बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन

6 जुलाई 21 वन रेंज बन्नाखेड़ा जंगल क्षेत्र के खत्ता मार्ग पर हाथी ने हमला कर बाइक सवार वन गुर्जर गुलाम नवी को मौत के घाट उतार दिया था। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने मृतक के घर जाकर संवेदना जताई। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शासन की ओर से मृतक के परिवार के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
पहली किस्त के रूप में उनकी ओर से एक लाख बीस हजार रुपये का चेक मृतक के परिजनों को सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री ने वन गुर्जर की याद में बन्नाखेड़ा रेंज परिसर में बरगद का पौधा रोपा। वहां डीएफओ बलवंत शाही, रेंजर एलएस मर्तोलिया, संतोष पंत, विपिन कांडपाल, धर्मदत्त सती आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

बैलपड़ाव मार्ग निर्माण की मांग
बाजपुर। बन्नाखेड़ा-बैलपड़ाव मार्ग के निर्माण कराने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार वर्मा ने समर्थकों के साथ मंगलवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए उनकी तरफ से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने दो माह के भीतर सड़क निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिया है। मौके पर सुमित कुमार, भगवान तिवारी, कमल, दीवान सिंह बिष्ट, धर्मवीर सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें