फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिस जमीन का लिया स्टे उसे जोतने से रोकने पर की मारपीट

Tue, 14 Jan 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अदालत से स्टे प्राप्त जमीन को जोतने और पेड़ खुर्द-बुर्द करने का विरोध करने पर हमलावरों ने एक किसान के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोगपुर निवासी महेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी आराजी कुल रकबा 0.4730 हेक्टेयर संक्रमणीय भूमि की है। इस आराजी पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इस पर उसे सिविल जज ज्यूडिशियल की अदालत से 21 नवंबर 2021 को स्टे मिला है।
आरोप है कि 26 दिसंबर 2024 की सुबह लगभग वह अपने जीजा हुकुम चंद के साथ अपने खेत गया था। वहां कुछ दबंग उसकी सरसों की फसल को ट्रैक्टर से जोत रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर सौरभ, करनैल, उमेश, मुंशी यादव, अजय व अंकित निवासी प्रतापपुर, भगत सिंह निवासी गांव भीमनगर ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आसपास खेतों में काम करने वालों ने उसे बचाया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें