जसपुर। मोहल्ला नई बस्ती निवासी नसीम अख्तर (40) पुत्र अख्तर हुसैन दो साल पहले रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था। वह वहां कार चालक का काम करता था। दो दिन पहले हार्ट अटैक होने पर दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक के भाई मुरसलीन ने बताया कि भाई को सउदी अरब के कब्रिस्तान में ही दफन किया जाएगा।