फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वाहन खड़ा करने के विवाद में दो पक्षों में हुई हाथापाई

Fri, 23 May 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक दूसरे के साथ हाथापाई पर उतर आए। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। निजामगढ़ गांव निवासी अयान ने बताया कि 20 मई की शाम सफी उर्फ सफिया अपने घर के सामने वाहन खड़ा कर सामान उतार रहा था। तभी कार से आए ग्राम पतरामपुर रतनगढ़ निवासी सुखबीर सिंह, गगनदीप सिंह एवं ग्राम मलपुरी निवासी बाॅबी उर्फ वीरेंद्र सिंह ने आते ही गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

सफिया के मुंह पर किसी चीज से मारकर घायल कर दिया। लोगों की भीड़ देख आरोपी फरार हो गए लेकिन कुछ देर बाद आठ दस लड़कों के साथ फिर आए और मारपीट शुरू कर दी। उधर, सुखबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी कार से 20 मई को जसपुर दवाई लेने जा रहा था। निजामगढ़ निवासी शरीफ उर्फ सफिया ने गांव के रास्ते में वाहन खड़ा किया था। वाहन हटाने को कहने पर शरीफ और अयान ने गालीगलौज कर जान से मारने की नियत से उसपर हमला कर घायल कर दिया।
इस दौरान आवाज देकर गांव निवासी सलीम को भी बुला लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 351(2) एवं 352 में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें