फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रात को हुई बारिश से मौसम रहा खुशनुमा

Fri, 23 May 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बृहस्पतिवार को दोपहर में मौसम खुशनुमा रहा। कुछ देर के लिए खिली धूप ने गर्मी का एहसास कराया, लेकिन उमस से लोगों को आराम मिला है।
विज्ञापन

बुधवार रात हुई बारिश का बृहस्पतिवार को असर देखने को मिला। सुबह से मौसम साफ रहा और हवा में ठंडक रही। हालांकि शाम होते-होते मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया। कई दिनों से गर्मी के तल्ख तेवर से लोग परेशान थे। ऐसे में लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी ज्यादा पड़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। काशीपुर का न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें