फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खेड़ा में दो पक्ष भिड़े, एक युवक हुआ घायल

Sun, 21 Sep 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पक्ष ने लगाया फायरिंग का आरोप, पुलिस का इंकार
विज्ञापन

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फायरिंग से इंकार किया।
विज्ञापन

खेड़ा में रहने वाले रिजवी की कुछ युवकों से रंजिश चल रही है। शुक्रवार की रात रिजवी अपने दोस्त साहिल से मिलकर घर लौट रहा था। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे ईदगाह गेट मजार के पास घेर लिया और फायर कर दिया। इस दौरान रिजवी जान बचाकर घर भाग गया। इसी बीच आरोपियों ने ईदगाह मस्जिद के पास साहिल को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसमें उसके सिर और अन्य जगहों पर चोटें आई। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। साहिल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रिजवी पक्ष का आरोप है कि एक आरोपी कुछ दिन पहले तमंचे से फायरिंग के मामले में जेल से जमानत पर छूटा है और दूसरा आरोपी अपील पर जेल से बाहर है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। मौके पर गए पुलिसकर्मियों को फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें