फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: त्योहारी सीजन दे रहा दस्तक, ऑनलाइन खरीदारी से बाजार सूना

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नवरात्र शुरू होने के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा लेकिन रुद्रपुर के मुख्य बाजार में अभी भी रौनक नहीं लौटी है। दशहरा-दिवाली को लेकर दुकानदारों ने दुकानें सजाना शुरू कर दिया है। नया स्टॉक भर लिया है लेकिन ग्राहक नदारद हैं। इसका बड़ा कारण ऑनलाइन शॉपिंग को माना जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों की मानें तो ऑनलाइन शॉपिंग और ई-कॉमर्स कंपनियों की भारी छूट वाले ऑफर्स ने लोकल बाजार का गणित बिगाड़ दिया है। पहले त्योहारों से एक महीने पहले से ही बाजार में भीड़ उमड़ती थी अब ग्राहक दुकान पर आकर दाम पूछकर मोबाइल पर ऑनलाइन रेट चेक कर रहा है और वहीं से ऑर्डर कर दे रहा है। मेन बाजार, गांधी कॉलोनी, अटरिया मंदिर रोड के कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्ट आइटम कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहकी 30 से 40 प्रतिशत तक कम है।

त्योहार पर हर बार कारोबारी नया कलेक्शन लाते हैं लेकिन इस बार ग्राहकों की संख्या कम है। अक्सर लोग दुकान में सामान देखते हैं और ऑनलाइन सस्ता मिल रहा है कहकर चले जाते हैं। - संजय जुनेजा, अध्यक्ष व्यापार मंडल
विज्ञापन


कंपनी हमें जो मार्जिन देती है, उससे कम में ऑनलाइन वाले सामान बेच रहे हैं। ग्राहक वारंटी भी नहीं देख रहा, बस सस्ता दिख रहा है तो ले ले रहा है। बाजार पूरी तरह टूट गया है। - गौरव गांधी, व्यापारी

पहले नवरात्र से ही बिक्री शुरू हो जाती थी। अब आधे से ज्यादा लोग ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। कारोबारी दिनभर ग्राहक का इंतजार करते रह जाते हैं। - आकाश भुसरी, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें