फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार सिर पर, फूड सैंपल जांचने के लिए कर्मचारी ही नहीं

विज्ञापन
रुद्रपुर स्थित खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्योहारी सीजन शुरू होते ही मिलावट खोरों की भी सक्रियता बढ़ गई है लेकिन खाद्य नमूनों की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला में स्टाफ की बेहद कमी है। मिलावटखोरों पर कार्रवाई होने में लंबा समय लग रहा है। अभी भी प्रदेश के विभिन्न जिलों के करीब 700 खाद्य नमूनों की जांच लटकी हुई है।
विज्ञापन

वर्तमान में नवरात्र पर्व चल रहा है। साथ ही नवंबर में दीपावली है। इन त्योहारों में मिठाई के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों की खूब बिक्री होती है। त्योहारी सीजन में मिलावट खोर बरेली समेत यूपी के विभिन्न क्षेत्रों से नकली मावा मंगाते हैं। प्रदेेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की सभी टीमें मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर नमूने जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रदेश स्तरीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला भेजती हैं लेकिन विश्लेषणशाला में स्टाफ की कमी के कारण खाद्य नमूनों की जांच समय पर नहीं हो पा रही है।
वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जिलों के करीब 700 खाद्य नमूनों की जांचें लटकी हुई हैं। इसमें ऊधमसिंह नगर जिले के करीब 200 खाद्य नमूनों की जांच लंबित है। इसके साथ ही नैनीताल, देहरादून और हरिद्वार समेत विभिन्न जिलों के करीब 500 खाद्य नमूनों की भी जांच लटकी हुई है।
विज्ञापन

हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के चलते खाद्य नमूूूनों की जांच प्रभावित हुई है। खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला प्रभारी निशांत त्यागी बताते हैं कि कर्मचारियों व अधिकारियों के रिक्त पदों की नियुक्ति का मामला शासन स्तर का है। रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की संभावना है।
कोरोना महामारी के कारण नहीं लग पाईं करोड़ों की मशीनें
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के चलते खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला में करोड़ों रुपये की मशीनें नहीं लग पाई हैं। शासन से विश्लेषणशाला के लिए डेढ़ करोड़ रुपये लागत की जीसीएमएस-एमएस मशीन, दो करोड़ रुपये की एलसीएमएस-एमएस मशीन और डेढ़ करोड़ रुपये की आईसीपीसी-एमएस मशीन मिल चुकी हैं। इन मशीनों के शुरू होने से लैब में सैंपलिंग की गति में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

विश्लेषणशाला में पदों की स्थिति
पद का नाम- स्वीकृत पद- तैनात
खाद्य विश्लेषक - एक - एक
लोक विश्लेषक - एक- रिक्त
माइक्रोबायोलॉजिस्ट - एक -रिक्त
वरिष्ठ विश्लेषक खाद्य- तीन- एक
कनष्ठि विश्लेषक खाद्य-छह -तीन
वैज्ञानिक अधिकारी खाद्य-एक- रिक्त
वैज्ञानिक सहायक खाद्य- एक- रिक्त
प्रयोगशाला सहायक- पांच- तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें