फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश, सैनिटाइज कार्य शुरू

विज्ञापन
काशीपुर सरकारी स्कूल में सैनिटाइज करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। सात महीने बाद बोर्ड कक्षाएं संचालित करने के लिए स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। बीईओ ने 27 अक्तूबर तक स्कूलों में किए कार्यों की रिपोर्ट कार्यालय में सौंपने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को सीईओ के निर्देश पर बीईओ ने कार्यालय में सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य व निजी स्कूल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। स्कूल खोलने को लेकर अभिभावकों के सुझाव/अभिमत प्राप्त रूपरेखा पर चर्चा की गई थी। करीब 80 प्रतिशत अभिभावक सरकारी स्कूलों को खोलने, निजी स्कूलों को खोलने के पक्ष में चंद ही अभिभावकों ने अपने सुझाव दिए थे, जिसमें केवल बोर्ड कक्षाएं शामिल थीं।
इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग ने शासन को भेजी थी। आठ दिन पूर्व शासन ने कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल खोलने के निर्देश दिए थे। बीईओ आरएस नेगी ने ब्लॉक के जूनियर और इंटर कॉलेजों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करने, सीटें लगाने, शौचालयों व कक्षों की सफाई आदि कार्य कराने को कहा। स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाद 27 अक्तूबर तक कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्यों ने कोविड-19 नियमों के तहत व्यवस्थाएं बनाना शुरू कर दिया है। बीईओ ने बताया कि दो नवंबर से स्कूल खुलने हैं। इससे पूर्व स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर 27 को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें